नगर निगम कर्मचारी सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार, फरीदाबाद में विजिलेंस की कार्रवाई
नगर निगम में ट्यूबवैल आपरेटर तोडफ़ोड़ विभाग में कार्यरत था। उसे एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया।;
फरीदाबाद। बीते 24 घंटे के विजिलेंस टीम ने निगम कर्मी सहित दो लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बीते रात नगर निगम में ट्यूबवैल आपरेटर जोकि तोडफ़ोड़ विभाग में कार्यरत था। उसे एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। जबकि गुरुवार सायं को लघु सचिवालय सेक्टर-12 में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर एक महिला से दो हजार रुपये रिश्वत लेते एक दलाल को सीएम फ्लाइंग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सारन निवासी अंकुर है। उसके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विजिलेंस का कहना है कि आरोपी अंकुश के साथ शामिल विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिला उपायुक्त ने नायब तहसीलदार नरेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। टीम ने लघु सचिवालय में अपना राशन कार्ड बनवाने आई महात्मा गांधी कालोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी सपना से टीम ने संपर्क किया। सपना ने राशन कार्ड बनवाने के लिए दलाल अंकुर से संपर्क किया। उसने दो हजार रुपयों की मांग की। सपना ने जैसे ही उसे दो हजार रुपये दिए, टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।