भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस टीम ने दो पुलिस जवानों को दबोचा
विजिलेंस निरीक्षक जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह और बाबू राम एसपीओ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पुन्हाना के मार्केट नाके से दबोचा गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियम अनुसार कोर्ट में पेश किया गया है।;
मेवात : जिले में एक बार फिर से भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस टीम ने दो पुलिस जवानों को दबोचा है। मंगलवार को ही भ्रष्टाचार से जुड़े चार साल पुराने मामले में अदालत ने एक तत्कालीन पुन्हाना पुलिस सिटी चौकी के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक को पाँच साल की सजा सुनाई थी, तो ताजा मामला पुन्हाना उप मंडल से जुड़ा है। जहां एक नाके पर तैनात दो एसपीओ जवानों को ओवरलोड डम्परों से रिश्वत लेकर उन्हें छोड़ने के आरोप में दबोचा गया है। दोनों जवानों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विजिलेंस निरीक्षक जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह और बाबू राम एसपीओ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों दो सौ से तीन सौ रुपये की रिश्वत लेकर ओवर लोड डम्परों को छोड़ते थे। दोनों को पुन्हाना के मार्केट नाके से दबोचा गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियम अनुसार कोर्ट में पेश किया गया है।