क्या Karnal में किसानों पर लाठीचार्ज Pre-Plan था? अधिकारी ने दिए थे सिर फोड़ने के आदेश ! Video Viral

किसानों पर लाठीचार्ज के बाद एक अधिकारी का वीडियाे भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ये अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस वालों को सख्त आदेश दे रहे हैं।;

Update: 2021-08-28 18:16 GMT

शनिवार को करनाल में पंचायत, नगरपालिका व निगम चुनाव को हुई भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए। इस घटना के बाद एक अधिकारी का वीडियाे भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि क्या किसानों पर लाठीचार्ज करने का पहले ही प्लान बना लिया गया था। यह वीडियो घटनास्थल बसताड़ा टोल का नहीं है, ये वीडियो कैथल रोड नाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ये अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पुलिस वालों को सख्त आदेश दे रहे हैं।

वे पुलिस कर्मचारियों को बोल रहे हैं कि, मैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट हूं। ये नाका टूटना नहीं चाहिए। यहां पर जो भी आए उसे ही लट्ठ मारो। यहां से आने वाले का सिर फूटा हुआ होना चाहिए। ये अधिकारी बोल रहे हैं कि बैरिकेड की तरफ से कोई इधर नहीं आना चाहिए। यहां पर जो भी जाए सीधे लट्ठ मारकर उसका सिर फोड़ देना। ये अधिकारी कह रहे हैं कि ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स पीछे है। हम पूरी रात नहीं सोए हैं और दो दिन से ड्यूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंदा नहीं जाना चाहिए और जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।

Tags:    

Similar News