पिंजौर : कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

डैम की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 478 मीटर है जिसे बढ़े हुए जलस्तर ने पार कर लिया है। प्रशासन के अधिकारियों की देख-रेख में कौशल्या डैम का पानी छोड़ा गया है।;

Update: 2020-09-02 09:04 GMT

पंचकूला के पिंजौर स्थित कौशल्या नदी पर बने कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़ने पर गेटस खोले गए है। कौशल्या डैम का पानी खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। वहीं कौशल्या डेम का पानी छोड़ने से पहले आस पास के क्षेत्र के लोगों हाई अलर्ट किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थति का जायजा लिया है।  

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते कौशल्या डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डैम की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 478 मीटर है जिसे बढ़े हुए जलस्तर ने पार कर लिया है। प्रशासन के अधिकारियों की देख-रेख में कौशल्या डैम का पानी छोड़ा गया है।  बता दें कि 2018 में  कौशल्या डैम से छोड़े गए पानी ने तबाही मचाई थी, जिसमें छह घर बह गए थे ।डैम में पानी की क्षमता समुद्री तल से 478 मीटर तक की है। वहीं अगर इस तरह के हालात बने रहे तो निचलों क्षेत्रों में  फिर बाढ़ का कहर देखने को  मिल सकता है। 

Tags:    

Similar News