Weather Forecast : देश के उत्तरी राज्यों में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, जानिए कहां तक पहुंच सकता है तापमान

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवातीय तूफान बनने जा रहा है। इस तूफान का प्रभाव से देश के पूर्वी तट वाले राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश व तेज हवाओं की संभावना है।;

Update: 2022-05-08 15:12 GMT

Mausam Ki Jankari : वर्तमान समय में सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी व प्रचण्ड हीट वेव लू का आगाज जारी है। जिसमें दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी जारी है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में आमजन भीषण उमस भरी पसीने वाली गर्मी से परेशान हैं। नारनौल के राजकीय महाविद्यालय पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में आग उगलती गर्मी व प्रचण्ड हीट वेव लू का चौथा दौर जारी है। इस साल भीषण गर्मी का पहला व दूसरा दौर मार्च में रहा। जिसकी वजह से 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अप्रैल में भीषण गर्मी का तीसरा दौर रहा और 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मई में भीषण गर्मी रिकॉर्ड बनाने के लिए आतुर है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है और सम्पूर्ण इलाके में भीषण और आग उगलती गर्मी के साथ प्रचंड गंभीर हीट वेव चल रही है।

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवातीय तूफान बनने जा रहा है। इस तूफान का प्रभाव से देश के पूर्वी तट वाले राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश व तेज हवाओं की संभावना है। देश के उत्तरी पश्चिमी राज्यों में चक्रवात का कोई सीधा प्रभाव नहीं, केवल इसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, क्योंकि इस दौरान अफगानिस्तान व पाकिस्तान की पछुआ पवनों की दिशा बंगाल की खाड़ी की तरफ हो जाएगी। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके की मौजूद नमी नदारद हो जाएगी। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से 48.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा होने की संभावनाएं बन रही है। रविवार को हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। 

आने वाले दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी रहेगा। क्योंकि वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली का प्रभाव इलाके पर नहीं पड़ने वाला है, और केवल इस दौरान कुछ स्थानों पर लू के साथ साथ धूलभरी हवाएं चलने की ही संभावनाएं हैं। वर्तमान समुद्री चक्रवातीय तूफान का प्रभाव हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नहीं पड़ेगा। इस दौरान केवल आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है और गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। इसलिए किसान कपास नरमा की बिजाई और संबंधित कार्य कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News