Weather Forecast : झमाझम बारिश से हरियाणा सहित उत्तरी राज्यों में गिरा तापमान, जानिए अब कब बरसेंगे बदरा
उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी राज्यों में बारिश और तेज अंधड़ का दौर 20 से 24 मई के बीच देखने को मिला। वर्तमान में बारिश की गतिविधियां अब बड़े पैमाने पर लगभग थम सी गई हैं। अभी सिर्फ हरियाणा में एक-दो जगह तेज़ हवाओं के साथ तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी सम्भव है।;
Mausam Ki Jankari
उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी राज्यों में बारिश और तेज अंधड़ का दौर 20 से 24 मई के बीच देखने को मिला। वर्तमान में बारिश की गतिविधियां अब बड़े पैमाने पर लगभग थम सी गई हैं। अभी सिर्फ हरियाणा में एक-दो जगह तेज़ हवाओं के साथ तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी सम्भव है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और महेंद्रगढ़ के दक्षिणी हिस्से में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की रात्रि तक संभावना बन रही है। राजस्थान के अलवर के आसपास और दक्षिणी पंजाब के हिस्से में नये बादलों का फूटाव जारी है।पिछले चार दिनों में लगातार आए 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी से आमजन को बड़ी राहत मिली है।
प्री मानसून की गतिविधियों की वजह से मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में पारा अब सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। तेज़ गति से हवाएं और आंधी अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान भी कम हो गया है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर तापमान में 10.0 डिग्री से 17.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस से 34.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को सुबह भी ज्येष्ठ के महीने में माह पौष के महीने जैसी ठंड का अहसास हो रहा था।
मंगलवार की रात तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे निकल जाएगा । जिसके कारण मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां रुक जाएंगी। हालांकि बुधवार 25 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पुर्वी राजस्थान औऱ उत्तरप्रदेश में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। लेकिन 26 मई से सभी जगहों पर मौसम साफ हो जाएगा। 27-28 मई से गर्मी औऱ लू की स्तिथि वापस से पश्चिमी राजस्थान में शुरू होने लगेगी जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली औऱ उत्तरप्रदेश के इलाकों को दिखेगा। इसी के साथ 28 मई से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करने जा रहा है जिसकी वजह से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील रहने की संभावना बन रही है।