Weather Update Haryana : हरियाणा में मौसम रहेगा फिर परिवर्तनशील, बारिश की बनी संभावना...
शनिवार को भी एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन दक्षिणी राजस्थान पर बनने से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा हवाएं दक्षिणी पश्चिमी हो जाएंगी। इस मौसमी प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।;
Weather Update Haryana : हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगी है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और गर्मी भी अपने रंग दिखाने लगी है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस प्रकार की मौसम स्थितियां देखने को मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जब कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो तापमान में बढ़ोतरी और इलाके से आगे निकल जाता है, तब तापमान में गिरावट दर्ज होती है। इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में बदलाव हो जाता है। इसकी वजह से लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। शनिवार को भी एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन दक्षिणी राजस्थान पर बनने से हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा हवाएं दक्षिणी पश्चिमी हो जाएंगी। इस मौसमी प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि साथ ही साथ इस मौसम प्रणाली का प्रभाव राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर 4-7 मार्च के दौरान देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। जबकि हरियाणा के केवल दक्षिणी हिस्सों में ही इस मौसमी प्रणाली का आंशिक प्रभाव की संभावना बन रही है। जिसकी वजह हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सों पर 4-7 मार्च के दौरान आंशिक बादलवाही और सिमित स्थानों पर तेज़ गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी/बारिश की संभावना बन रही है।
उन्होंने बताया कि आज हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस से 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश 30.8 डिग्री सेल्सियस और 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः 15.0 डिग्री सेल्सियस और 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।