Weather Update : हरियाणा सहित दिल्ली NCR में जमकर बरसात, कल भी संभावना, जानिए मौसम का हाल

15 और 16 अगस्त के दौरान हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि हरियाणा के उत्तरी जिलों पर इस सिस्टम का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा।;

Update: 2022-08-14 14:36 GMT

Mausam Ki Jankari

आज रविवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। जबकि आज रात को केंद्रीय के साथ पश्चिमी जिलों में बारिश हो सकती है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है। वहीं उत्तरी अरब सागर में सक्रिय अतिनिम्न दाब क्षेत्र के दुर्बल होने की संभावना बनी हुई है। मानसून टर्फ डिप्रेशन के केंद्र से लेकर जोधपुर-शिवपुरी और सीधी-जमशेदपुर-दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। वही डिप्रेशन से लेकर दक्षिणी राजस्थान तक अन्य टर्फ लाइन गुजर रही है। दक्षिणी गुजरात से महाराष्ट्र तट तक अपतटीय टर्फ सक्रिय है।

वहीं मध्य पाकिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी अवस्थित है। जो कल सुबह तक भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा जिसकी वजह से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है जिसकी वजह से अरब सागर की नमी वाली हवाओं और साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाओं की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान पंजाब हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। आज हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिली। दोपहर बाद पहले पूर्वी हरियाणा के जिलों, उसके बाद दक्षिणी और उसके बाद केंद्रीय हरियाणा के जिलों में बारिश हुई। आज रात्रि को पश्चिमी हरियाणा के जिलों में बारिश हो सकती है।

15 और 16 अगस्त के दौरान हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि हरियाणा के उत्तरी जिलों पर इस सिस्टम का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा। इसके अलावा 18 से 20 अगस्त के दो-तीन दिनों के दौरान हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। उसके बाद हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 20 अगस्त से एक बार फिर मानसून बारिश की गतिविधियों का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही है। आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री से 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 से 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News