Weather Update : हरियाणा, दिल्ली- NCR में जमकर बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौमस
सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर लगातार जारी है। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही और पवनों का रुख बदल गया है।;
Mausam Ki Jankari
सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर लगातार जारी है। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में बादलवाही और पवनों का रुख बदल गया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं और सम्पूर्ण इलाके में पवनों का रुख बदल गया है। इससे आमजन को भीषण गर्मी के साथ लू से राहत मिली है। गुरुवार रात्रि और शुक्रवार अलसुबह से ही हरियाणा के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी जिलों पर अनेक स्थानों पर तेज़ गति से हवाएं और आंधी अंधड़ के साथ हल्की बारिश/तीव्र बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।
शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक हरियाणा में सबसे अधिक बारिश अंबाला में 44.2 मिलीमीटर और और चंडीगढ़ में 33.1 मिलीमीटर दर्ज हुई है। दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू, नूंह मेवात और एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अभी पूर्वी पाकिस्तान और उत्तरी राजस्थान पर लगातार नए बादलों का फूटाव व निर्माण जारी है। हरियाणा व एनसीआर में अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को देर रात भी बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.0 से 40.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सूबे में अधिकतर स्थानों पर सुबह और दोपहर बाद कुछ समय के लिए बादलवाही देखने को मिलीं परन्तु बाद में तेज़ चमक वाली धूप खिली वातावरण में मौजूद नमी की मात्रा मौजूद होने से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट के बावजूद भी उमस और पसीने वाली गर्मी से आमजन रूबरू होना पडा़। केवल कुछ समय के लिए ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम सुहावना बना। आने वाले दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा और अधिकतर स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां तेज गति से हवाएं चलने ( 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ) और अंधड़ आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी/बारिश/तेज़ बारिश देखने को मिलेगी।