Weather Update : उत्तर भारत में फिर तेजी पकड़ेगा मानसून, कल से हरियाणा सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना

देश के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में सुस्त मानसून फिर सक्रीय होने की संभावनाएं बन रही है। सम्पूर्ण इलाके में मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।;

Update: 2022-07-08 15:04 GMT

Mausam Ki Jankari 

देश के मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में सुस्त मानसून फिर सक्रीय होने की संभावनाएं बन रही है। सम्पूर्ण इलाके में मौसम एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और साथ ही टर्फ रेखा जो वर्तमान में मध्य भारत में थी वो भी उत्तर में आने की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से मौसम प्रणाली उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर मानसून एक बार फिर से मेहरबान होने जा रहा है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में जुलाई की शुरुआत में हुई बारिश के बाद से सम्पूर्ण इलाके में मौजूद प्रचुर मात्रा में नमी की वजह से मौसम बहुत ज्यादा उमस भरा और गर्म बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मानसून की जबरदस्त गतिविधियां मध्य व दक्षिण राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और पाकिस्तान पर हो रही है। जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तर राजस्थान में कुछ स्थानों पर ही बारिश देखने काे मिली। आमजन और किसान केवल 1-3 जुलाई की बारिश के बाद से  बारिश के इंतजार में हैं। जिसकी भरपाई 6 से 8 जुलाई के बीच होनी थी। मगर मौसमी चक्र में हुए बदलाव के कारण बारिश सिर्फ सीमित इलाको में रहकर हट गई। जिसकी वजह से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी और उमस भरी पसीने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री से 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

9 से 11 जुलाई के बीच कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश

परन्तु जल्द ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है जिसकी वजह से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली मे बरसात होने की संभावना बन रही है है। यहां 9 से 11 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। क्योंकि उत्तर-पुर्वी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय इलाकों पर आज से नया चक्रवातीय सर्कुलेशन का क्षेत्र बनना शुरू हो गया है। जो कल ओड़िशा व छत्तीसगढ़ की तरफ बढेगा। साथ ही साथ मॉनसून की अक्षीय रेखा एक बार फिर से उत्तर की तरफ बढ़ रही है जो इस समय राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। शनिवार को मानसून की अक्षीय रेखा और उत्तर की तरफ होने की संभावनाएं बन रही है। इस समय सिंध, कच्छ व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवातीय सरकुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। 9 जुलाई को दोपहर बाद हल्की बारिश और बुंदाबांदी से शुरू होने जबकि 10 जुलाई को बारिश का फैलाव हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर ज्यादा रहने की संभावना है।

10 जुलाई को ट्रफ पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, उत्तर-पुर्वी राजस्थान और फिर मध्य भारत पर बने नए चक्रवातीय सरकुलेशन के बीच से होकर गुजरने की संभावना बन रही है।इन सब प्रणालियों के कारण मॉसम में बड़ा बदलाव आएगा। जिसके कारण मानसून पूरी तरह उत्तर भारत में सक्रीय हो जाएगा। भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी साथ ही साथ 9-11 जुलाई के मध्य हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भी अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी सम्भव है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, दादरी व रेवाड़ी में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। एक-दो जगह तेज़ बौछारे भी गिर सकती हैं। एनसीआर दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल औऱ मेवात में हल्की बारिश की संभावना है। कुछ-एक जगह ही तेज़ बौछारे गिर सकती है इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगर मौसम प्रणाली द्वारा के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा व राजस्थान और दिल्ली एनसीआर मे हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। 

Tags:    

Similar News