Weather Update : उत्तर भारत में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, कल से हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश

भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में सुस्त मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे कई जगहों पर होगी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।;

Update: 2022-07-06 15:10 GMT

Mausam Ki Jankari

भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में सुस्त मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिससे कई जगहों पर होगी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों और तराई क्षेत्र में जबरदस्त बारिश देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई है। जून के अंतिम हफ्ते से मानसून उत्तर व मध्य भारत पर लगातार सक्रिय बना हुआ है और 2 जुलाई को सम्पूर्ण भारत पर मानसून लय देखने को मिल रही थी साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियां दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मानसून को लगातार सक्रिय बनाए रखने हेतु प्रभावी मौसमी तंत्र भी लगातार बने हुए हैं जिनका प्रभाव राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात पर देखने को मिल रहा है क्योंकि टर्फ रेखा भारत के मध्य से गुज़र रही है। परंतु इस दौरान पिछले दो तीन दिनों से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अभी भी उमस और पसीने वाली गर्मी आगाज किए हुए है और सम्पूर्ण इलाके में आमजन को आफ़त भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। बुधवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.0 से 39.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा के केवल उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में ही मानसून गतिविधियां दर्ज की गई।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम

वर्तमान समय में एक लो प्रेशर एरिया पश्चिमी मध्य प्रदेश एवं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के इलाकों पर मौजूद है। साथ ही एक नया चक्रवातीय हवाओँ का क्षेत्र इस समय उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। जो जल्द ही अन्य लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएगा। साथ मानसून की अक्षिय रेखा जैसलमेर, कम दबाव क्षेत्र के मध्य से, दमोह, अम्बिकापुर, बालासोर व नए चक्रवातीय सरकुलेशन के मध्य से होते हुए गुजर रही है। एक अन्य निचले स्तर की ट्रफ पश्चिमी पंजाब, उत्तर राजस्थान व पश्चिमी राजस्थान और सिंध से होकर गुजर रही है।

हरियाणा में बारिश

कल से पूर्वी हवाएं उत्तर भारत में फिर से गति पकड़ेगी और 7 से 10 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान हरियाणा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद जिलों में भारी बारिश जबकि महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, दिल्ली, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

Tags:    

Similar News