Weather Update : हरियाणा में अब लोगों को पसीना-पसीना करेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने का पूवार्नुमान है। इससे कई साल का रिकार्ड टूट सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है।;

Update: 2022-04-23 18:00 GMT

Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट के बाद अब मौसम फिर आमजन को परेशान करने वाला है। कल से पूरे सप्ताह तक आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरे सप्ताह तक आमजन को गर्मी के चलते पसीना-पसीना होने पर मजबूर होगा। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस से भी जीवन बेहाल होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहने का पूवार्नुमान है। इससे कई साल का रिकार्ड टूट सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी है।

बता दें कि दो सप्ताह से तेज हवाओं के साथ-साथ हुई हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था। आमजन को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन आगामी सप्ताह में तपा देने वाली गर्मी का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। राजस्थान की ओर से हवाओं का चलना शुरू हो गया है। रेगिस्तान के ऊपर से होकर आ रही तपती गर्मी से मैदानी क्षेत्रों की हवा भी झुलसाएगी। अब न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होने का पूवार्नुमान है। दिन के साथ ही लोगों को रातों को भी भीषण गर्मी झेलनी होगी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार को होने का अनुमान है। उस दिन न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान अपने चरम पर होंगे।

28 अप्रैल तक गर्म व खुश्क मौसम 

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है। राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में 25 अप्रैल को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई संभावित है। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक बने रहने परन्तु रात्रि तापमान सामान्य के आसपास या हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी शुष्क हवाएं चलने की भी संभावना है। -डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार



Tags:    

Similar News