Weather Update : हरियाणा और UP सहित देश के इन राज्यों में जारी रहेगी बरसात, IMD ने दिया ये अपडेट

India Weather : देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों के साथ हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।;

Update: 2022-09-22 15:16 GMT

Mausam Ki Jankari

देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों के साथ हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सम्पूर्ण इलाके में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से एक सप्ताह बाद मानसून की विदाई की संभावना बन रही है। जैसे ही मानसून की विदाई होगी वैसे ही पश्चिमी और उत्तरी ठंडी हवाओं का प्रभुत्व सम्पूर्ण इलाके पर स्थापित हो जाएगा और ठंड का आगाज देखने को मिलेगा।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाॅ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश से होता हुआ उत्तर प्रदेश और हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर डिप्रेशन में बदल गया है जिस कारण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में बारिश दर्ज की जा रही है। साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय है। जिस कारण पिछले दो दिनों से सम्पूर्ण इलाके में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है ।

भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) के अनुसार आज हरियाणा में कुछ स्थानों पर 40.0 से 60.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज मौसम प्रणाली का हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी तथा दक्षिणी जिलों पर देखने को मिला। रात्रि को भी इस मौसमी प्रणाली द्वारा हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम प्रणाली उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर बने रहने की संभावनाएं बन रही है। क्योंकि पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है साथ ही ऊपरी वायुमंडल में जेट हवाओं ने इस मौसम प्रणाली को पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दिया। इस मौसमी प्रणाली का प्रभाव हरियाणा एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ ही पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में बादलों ने डेरा जमा रखा है। 

हरियाणा का मौसम

आज वृहस्पतिवार को हरियाणा के उत्तरी और हरियाणा के पूर्वी तथा दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज़ गति से हवाएं चलने के साथ मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। सितंबर महीने के अंत में या अक्टूबर महीने के शुरुआत में हरियाणा से मानसून की विदाई की संभावना बन रही है। साथ ही उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड का आगाज देखने को मिलेगा। आने वाले दो तीन दिनों तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बारिश की संभावनाएं है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसल कटाई कार्य रोक दें और कटी हुई फ़सलों को स्टोर कर लें। 

Tags:    

Similar News