Weather Update : इस बार नौपता में नहीं तपेंगे हरियाणा और दिल्ली, बीच में आंधी के साथ होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

बुधवार से नौतपा शुरू हो गया है परन्तु आने वाले समय में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली भीषण गर्मी का आगाज देखने को नहीं मिलेगा।;

Update: 2022-05-25 15:06 GMT

Mausam Ki Jankari 

देश के मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से जैसे ही मौसमी प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर और प्रभाव समाप्त हुआ वैसे ही हल्का तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार से नौतपा शुरू हो गया है परन्तु आने वाले समय में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली भीषण गर्मी का आगाज देखने को नहीं मिलेगा। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार नौतपा में मैदानी राज्य नहीं तपेंगे केवल पश्चिमी राजस्थान के हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी और गंभीर हीट बेव लू देखने को मिलेगी।

नौतपा में ज्यादा गर्मी हो तो अच्छे मानसून की संभावना

नौतपा 9 दिन का होता है यानी इन दिनों में जब सूर्य धरती के ज्यादा करीब आ जाते हैं, जिससे गर्मी अधिक पड़ती है। अगर इन 9 दिनों में बारिश होने लगे तो नौतपा में विध्न कहा जाता है। ऐसा होने पर अच्छी बारिश की संभावना नहीं होती। माना जाता है कि नौतपा अगर गर्मी से खूब तपा तो उस साल अच्छी बारिश  ( मानसून ) होती है। क्योंकि इसकी वजह से समुद्र के जल का तेजी से वाष्पीकरण होता है, जिससे बादल बनते हैं और बारिश करते हैं। परन्तु इस साल का नौतपा पहले ही शुरू हो चुका है, इससे पहले भी इस प्रकार के मौसम के अग्रिम बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस प्रभाव, और ग्लोबल वार्मिंग और मानव के अमानवीय कृत्य और व्यवहार ने मौसम प्रणालीयों और ऋतु चक्र सर्दी, बसंत, गर्मी ऋतु के चक्र में परिवर्तन के ब्यार जारी है। सर्दी अपने समय से पहले शुरू और समाप्त, गर्मी अपने समय से पहले और समाप्त, बसन्त ऋतु समय से पहले शुरू और समाप्ति, और आने वाले समय में पहले मानसून और पहले समाप्त दर्ज होने की संभावनाएं बन रही है।

पिछले दो तीन महीनों से मैदानी राज्यों में गर्मी और लू का दौर देखने को मिला और गर्मी ने पिछले 122 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी प्रकार की भीषण गर्मी की चरम अवस्था को नौतपा कहा जाता है। इस साल भारत में मानसून पिछले साल से 10 /15 दिन पहले आ पहुंचा है और शेष मुख्य भूमि पर भी समय से पहले पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में नौतपा के तापमान में बढ़ोतरी तो जरूर देखने को मिलेगी परंतु तापमान 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस रहने की ही संभावना है। इससे ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी जो पिछले दिनों में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। क्योंकि नौतपा के दौरान बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर प्री मानसून गतिविधियों की वजह से गर्मी और लू आदि नहीं चलने की प्रबल संभावना बन रही है केवल पश्चिमी राजस्थान के हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी और गंभीर हीट बेव लू चलने की संभावना है। बुधवार सुबह हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा देखने को मिला।

डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश, ओलावृष्टि, और तेज़ गति से हवाएं और आंधी अंधड़ की प्री मॉनसून गतिविधियां देखने को मिलीं। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में बड़े पैमाने पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और भीषण गर्मी समाप्त हो गई है। सम्पूर्ण इलाके में बारिश की गतिविधियों की वजह से सापेक्षिक आ‌र्द्रता शत प्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। इससे अतिरिक्त जलवाष्प के शामिल होने से या तापमान के कम होने से संघनन शुरू हो जाता है। जलवाष्प से संघनित छोटी पानी की बूंदे वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल जाती हैं जिसकी वजह से इस प्रकार का कोहरा देखने को मिलता है और जब कोहरे का धुएं के साथ मिश्रण होता है तो उसे धुंध (स्‍मॉग) कहते हैं। आने वाली 27 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जिससे सम्पूर्ण इलाके दिनों में धुल भरी हवाएं चल सकती हैं और मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रह सकता है।

Tags:    

Similar News