Weather Update : हरियाणा NCR दिल्ली में फिर बदला मौसम, कई हिस्सों में झमाझम बारिश, जानिए आगे का अपडेट

बृहस्पतिवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। हरियाणा के उत्तरी, केन्द्रीय और पश्चिमी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश देखने को मिली।;

Update: 2022-08-04 15:30 GMT

Mausam Ki Jankari

बृहस्पतिवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब राजकीय के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी,जमशेदपुर, बालासोर और पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है जिसकी वजह से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों पर फिर से जारी हो गया है।

पिछले दो दिनों से पश्चिमी पवनों ने मानसून लय को सुस्त कर दिया था परंतु आज से मानसून चुस्त दुरुस्त होकर फिर से लय में आ गया है। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है जिसकी वजह से अरब सागर से प्रचुर मात्रा में दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हवाओं और साथ ही हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के मध्य से मानसून टर्फ रेखा गुज़र रही है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं की वजह से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार 5 से 7 अगस्त के दौरान मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

आज हरियाणा के उत्तरी, केन्द्रीय और पश्चिमी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री से 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में आज रात्रि को कुछ स्थानों पर और कल अलसुबह से अधिकतर स्थानों पर झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

Tags:    

Similar News