Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में फिर करवट लेगा मौसम, जानिए कब आ सकता है मानसून

जैसे ही दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर मजबूती प्रदान करेगा वैसे ही सुस्त मानसून रफ्तार पकड़ने लगेगा और हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में राहत की झमाझम बरसात देखने को मिलेगी।;

Update: 2022-06-27 14:51 GMT

Mausam Ki Jankari

वर्तमान में देश के मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में उमस और पसीने वाली भीषण गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में आमजन को आफ़त भरी गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि अभी हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के लोगों को दो दिनों ( 28 व 29 जून ) तक भीषण उमस और पसीने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। क्योंकि अभी पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव जारी है जिस कारण तापमान में उछाल जारी है। साथ ही कमजोर नमी वाली हवाओं का आना भी जारी हो गया है और मौसम में अस्थिरता बनी हुई है जिसकी वजह से कभी- कभी हल्की बादलवाही और तेज़ गति से धुल भरी हवाएं चलने और एक दो स्थानों छुट पुट बुंदाबांदी भी देखने को मिल रही है।

जल्द ही हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से पश्चिमी गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और नमी वाली दक्षिणी पूर्वी हवाओं का आधिपत्य स्थापित होने की संभावना बन रही है। जैसे ही दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर मजबूती प्रदान करेगा वैसे ही सुस्त मानसून रफ्तार पकड़ने लगेगा और हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में राहत की झमाझम बरसात देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 28 जून की शाम बाद से ही उत्तरी पूर्वी हिस्से में बादलवाही देखने को मिलेगी और 29 जून को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विपरीत हवाओं के मिलन से बादल अपना डेरा जमा लेंगे और कुछ स्थानों देर शाम रात्रि से ही 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश के साथ सिमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। 30 जून की अलसुबह से ही सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रूक- रूक कर बारिश का फैलाव बढ़ेगा और आगे जुलाई के शुरुआत से ही मानसून गतिविधियों के रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

हरियाणा में महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म

सोमवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आज हरियाणा में सबसे अधिक तापमान जिला महेंद्रगढ़ का रहा है। पहले स्थान पर महेंद्रगढ़ 43.8 डिग्री सेल्सियस और दूसरे पायदान पर नारनौल 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ काबिज है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी जिला महेंद्रगढ़ प्रथम पायदान पर रहा। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य तापमान से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

Tags:    

Similar News