Weather update : मौसम लेगा करवट, 3 दिन बाद फिर भीषण गर्मी का दौर
सूबे में सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और जिला महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिली है।;
Mausam update : हरियाणा में पिछले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बादलवाई तथा हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे राज्य में ज्यादातर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई।
वहीं कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि हरियाणा में 9 मई तक मौसम गर्म व खुश्क संभावित। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी तथा बीच बीच में कहीं कहीं गर्म व धूल भरी पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मौजूदा मौसम प्रणाली की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश और तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ और अनेकों स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलीं और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश और तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ चलने की गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ में तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।
गुरुवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से 39.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। हरियाणा में केवल जिला हिसार में एएमएयू हिसार का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सूबे में सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में और जिला महेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिली है। आने वाले दो तीन दिनों तक भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से राहत ही मिलने की संभावनाएं हैं। परन्तु उसके बाद सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर राजस्थान हरियाणा पंजाब उत्तर प्रदेश एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है क्योंकि भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपना ताण्डव करने के लिए आतुर है। और अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी तापमान 45.0 से 50.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है।