Golden Boy नीरज चोपड़ा के घर हुआ शादी कार्यक्रम, सीएम मनोहर ने की शिरकत
नीरज चोपड़ा ने स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को विवाह का निमंत्रण दिया था। सीएम करीब आधे घंटे तक नीरज चोपड़ा के घर पर रुके।;
पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Cm Manohar lal ) ने रविवार को मतलौडा में टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics ) स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ( Gold Medalist Neeraj Chopra) की बहन की शादी में शिरकत करते हुए परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल चॉपर से मतलौडा में शादी कार्यक्रम में पहुंचे और करीब आधे घंटे तक नीरज चोपड़ा के घर पर रुके।
उन्होंने नीरज चोपड़ा और उनके परिजनों से मंत्रणा भी की। गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा ने स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी बहन के विवाह का निमंत्रण दिया था। विवाह समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पानीपत ग्रामीण हलके से विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सत्यवान शेरा आदि भी शामिल हुए।