पत्नी छाेड़कर चली गई थी मायके, सेवानिवृत्त फौजी ने उठाया खौफनाक कदम

मृतक ने उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।;

Update: 2021-10-13 15:13 GMT

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

गांव हरसाना कलां में सेवानिवृत्त फौजी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। घर से आभूषण गायब हो जाने के बाद से परिवार में विवाद था। उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।

हरसाना कलां के बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेल विभाग के सेवानिवृत्त हैं। उनका भाई नरेश कुमार सेना से सेवानिवृत्त था। नरेश की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी अविवाहित है। वह एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। उसका पांच-छह दिन पहले पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसके भाई की शिकायत थाने में की गई थी। वह जमानत कराकर आया था। वह 12 अक्तूबर को अपनी ससुराल हनुमान नगर गया था। वहां से वह रात को वापस लौटा था। उसने रात को शराब पी और दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उन्होंने देखा तो उसके घर के दरवाजे खुले पड़े थे। वह घर में पहुंचे तो नरेश का शव रस्सी पर लटक रहा था। उसमें पत्नी, ससुर, सास व सालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बीरेंद्र सिंह की शिकायत पर आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर से आभूषण गायब होने के बाद से था विवाद

उसके घर से लाखों के आभूषण गायब थे। उसको शक था कि आभूषण उसकी पत्नी ने गायब किए हैं। इसको लेकर नरेश का अपनी पत्नी गीता देवी, ससुर ओमप्रकाश व सास-सालों से पांच-छह दिन पहले झगड़ा किया था। उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

Tags:    

Similar News