हरियाणा में सर्दी का सितम जारी : न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान कम होंगे, सावधानी बरतें- हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। कोहरा और ठंड दोनों का प्रकोप अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान कम होंगे, जिससे ठंड लोगों को जमकर परेशान करेगी। प्रशासन की ओर से पहले ही ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।;

Update: 2023-01-05 08:32 GMT

हरियाणा में ठंड से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा वाहनों की रफ्तार कम कर रहा है। तापमान में गिरावट के कारण कड़ाके की ठंड एक बार सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। सुबह के समय लोगों को भारी ठंड के बीच अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। कोहरा और ठंड दोनों का प्रकोप अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान कम होंगे, जिससे ठंड लोगों को जमकर परेशान करेगी। प्रशासन की ओर से पहले ही ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ सकती है। एमडी एवं फिजीशियन डॉक्टर मोनिल कादियान का कहना है कि सर्दी में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। खून गाढ़ा होने से क्लॉटिंग की दिक्कत आ सकती है। साथ ही दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में सिकुड़न होने की समस्या हो सकती है। जिससे हार्ट अटैक होने का खतरा होता है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर या फिर पहले से ही दिल के रोग से पीडि़त है, उनकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में ज्यादा मीठी व तली हुई चीजों का प्रयोग करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि ऐसे में एहतियात बहुत जरूरी है।

 इन बातों का रखें ध्यान

  • कान और सिर को गर्म कपड़े से ढक कर रखें।
  • नहाते समय सीधे सिर पर पानी न डाले।
  • सुबह और सांय के समय सैर न करें।
  • धूप निकलने पर ही सैर करें।
  • बीपी और दिल की नियमित तौर पर दवाई लें।
  • गुनगुना पानी पीएं।
  • शराब, सिगरेट आदि का सेवन न करें।

ठंड में ये हो सकती है परेशानी

  • बीपी का बढ़ना।
  •  सिने में दर्द होना।
  • घबराहट महसूस करना।
  • सिर, पेट और जोड़ों में दर्द होना।
Tags:    

Similar News