यमुनानगर : पश्चिमी यमुना नहर में कट्टे में बंद मिला महिला का शव, फैली सनसनी

मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष की लग रही है। उसके गले में मंगलसूत्र मिला है। जिससे यह माना जा रहा है कि वह शादीशुदा है। महिला के गले पर चोट के निशान भी है।;

Update: 2022-04-17 05:36 GMT

यमुनानगर के बीच में से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना नहर में पुराना हमीदा के नजदीक एक अज्ञात विवाहित महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर हमीदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पुलिस प्रयास कर रही है। शव को यमुनानगर के शवगृह में 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया। महिला के गले और सिर पर चोट के निशान मिले हैं । माना जा रहा है कि इसका गला दबा कर हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।

हमीदा पुलिस की ओर से सभी थानों में सूचना भेजी गई है। पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह राणा ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष की लग रही है। उसके गले में मंगलसूत्र मिला है। जिससे यह माना जा रहा है कि वह शादीशुदा है। महिला के गले पर चोट के निशान भी है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने के बाद इस मामले में आगामी कारवाया जाएगा।

Tags:    

Similar News