संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटी बोली- जमीन के लिए पिता और रिश्तेदारों ने कर दी हत्या

बेटी की शिकायत पर अटेली पुलिस ने 5 के खिलाफ हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मृत्यु 4 दिन पहले हुई थी।;

Update: 2022-04-29 13:23 GMT

हरिभूमि न्यूज : मंडी अटेली ( महेंद्रगढ ) 

गांव खेड़ी में एक बेटी ने अपनी मां की हत्या का आरोप अपने पिता सहित अपने नजदीक के परिजनों पर लगाया है। बेटी की शिकायत पर अटेली पुलिस ने 5 के खिलाफ हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मृत्यु 4 दिन पहले हुई थी। उसकी बेटी ने थाने में शिकायत दी कि मौत होने पर इसकी सूचना भी नहीं दी। अब अटेली पुलिस ने इस शिकायत पर उसकी मां की जमीन को लेकर उसकी हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

थाने में दर्ज शिकायत में दिव्या कंवर पुत्री अशोक निवासी खेङी ( कांटी ) ने बताया कि उसकी शादी शशि निवासी तिगङाना ( भिवानी ) से हुई है। उसकी मां कविता 43 वर्ष की थी। उसके पिता अशोक ने उसकी मां को घरेलु हिंसा के चलते प्रताड़ित किया और 25 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी। उसे और ननिहाल पक्ष वालों को अंतिम संस्कार करने के बाद सूचना दी गई। आरोप लगाया कि उसका पिता अशोक उसकी मां को ननिहाल पक्ष की जमीन के बंटवारे हेतु प्रताड़ित करता था।

दिव्या ने बताया कि उसकी मां की हत्या के समय दादी बिमला देवी, फुफेरा भाई विजय सिंह, पिता अशोक, बुआ सरिता वहां मौजूद थे। उसे सूचना दिए बिना मां का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसे पूरा शक है कि मां की हत्या पिता ने की है। थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने महिला की बेटी की शिकायत पर उसके पिता समेत 5 के खिलाफ बिमला देवी ( दादी), विजय सिंह (फुफेरा भाई), अशोक (पिता) , सरिता कंवर (बुआ) व गिरिराज सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News