कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

यमुनानगर: महिला ने दो लोगों पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।;

Update: 2023-01-01 00:18 GMT

यमुनानगर: महिला ने दो लोगों पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामुहिक दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी के ही महिंद्र के साथ जान पहचान थी। महिला ने बताया कि हक 30 दिसंबर को महिंद्र ने उसे कॉलोनी में ही मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो वहां पर उसके साथ महावीर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार भी मौजूद था। इस दौरान आरोपितों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो आरोपितों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने घर पहुंच कर घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपित लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News