महिला ने लगाई फांसी : 10 दिन पहले किराए पर लिए मकान में फंदे पर लटकता मिला शव
ढेडराज मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शहर थाना पुलिस ने मृतका के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मायका पक्ष के आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।;
हरिभूमि न्यूज जींद । ढेडराज मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शहर थाना पुलिस ने मृतका के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मायका पक्ष के आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटियाला पजांब निवासी हरप्रीत की पत्नी सोनम ने 20 मार्च को ढेडराज मोहल्ले में मकान किराए पर लिया था। वह मकान में अकेले रह रही थी। सोनम का शव शुक्रवार को कमरे के गेट से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। फंदा चुन्नी का बनाया गया था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फांसी के फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। बताया जा रहा है कि लखनऊ यूपी निवासी सोनम की शादी पटियाला निवासी हरप्रीत के साथ हुई थी। दोनों के बीच अनबन के चलते सोनम यहां किराए पर रहने आई थी। जिसकी सूचना मायका पक्ष को दे दी गई है। मायका पक्ष के आने के बाद अगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि महिला के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मायका पक्ष के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।