बाजार में शॅापिंग करने आई महिला की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर की हत्या

रोहतक से दिल्ली रोड पर खरावड़ पुुल के पास पास शनिवार देर शाम हमलावरों ने एक महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला वारदात के समय अपनी मामी के साथ स्कूटी पर शहर से सांपला जा रही थी। स्कूटी गिरने से महिला की मामी घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2021-01-24 02:37 GMT

हरिभूमि न्यूज : रोहतक

दिल्ली रोड पर खरावड़ पुुल के पास पास शनिवार देर शाम हमलावरों ने एक महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपनी मामी के साथ स्कूटी पर शहर से सांपला जा रही थी। स्कूटी गिरने से महिला की मामी घायल हो गई।

पीजीआई में मामी मीना ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही स्कूटी से गिरी कुछ देख नहीं सकी। आईएमटी पुलिस का कहना है कि महिला कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए दो और आईएमटी थाने की दो टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश के आदेश दिए हैं। कुलदीप सिंह, एसएचओ आईएमटी थाना का कहना है कि हाइवे पर स्कूटी सवार महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार महिला घायल है, जिसे उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया। हमलावर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीछे से आए हमलावरों ने सुनीता की कनपटी पर गोली चला दी

सांपला की देव कालोनी निवासी 45 वर्षीय सुनीता पत्नी रामबीर शनिवार को अपनी मामी मीना के साथ स्कूटी पर दिन में शॉपिंग करने के लिए शहर में आई थी। देर शाम को दोनों वापस लौट रही थी। स्कूटी को घटना के समय सुनीता चला रही थी। जब वह खरावड़ खरावड़ पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आए हमलावरों ने सुनीता की कनपटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों स्कूटी से नीचे गिर गई। हादसे में मीना भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंचे। सीआईए दो की टीम ने भी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुुलिस का मानना है कि हत्यारा नजदीकी हो सकता है। जिसने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। 

भतीजी ने जीजा पर जताया शक

आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक सुनीता की भतीजी तमन्ना ने बयान दिया है कि सुनीता की बेटी भारती की शादी अटायल गांव निवासी अमित से हो रखी है। जिनके साथ विवाद चल रहा है। शक जताया है कि अमित ने हत्या कराई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

भिवानी में हुई थी सुनीता की शादी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनीता की शादी चरखी दादरी के चिड़िया दुधवा गांव के रहने वाले रामबीर के साथ हुई थी। कई साल से सुनीता अपनी बच्चों के साथ सांपला की देव कालोनी में रहती है। जबकि मीना की शादी बहुअकबरपुर गांव में के रहने वाले देवेंद्र के साथ हुई थी। मीना भी अपने परिवार के साथ देव कालोनी में रहती है। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाए थे। पीजीआई में उपचाराधीन मीना पुलिस को इतना ही बता पाई कि गोली की आवाज सुनते ही स्कूटी नीचे गिर गई। इसके अलावा वह कुछ नहीं देख सकी।

Tags:    

Similar News