Yamunanagar : 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म (Misdeed) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।;
हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
रिश्तेदारी में आई लड़की के साथ घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट (Beating) की। पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच करवाए जाने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपित फरार है।
जानकारी के मुताबिक जिले के गांव में तेरह वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ दिन पहले गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। दोपहर के वक्त उनके रिश्तेदार कहीं काम से गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
इस दौरान उनके रिश्तेदारों के पड़ौसी का लड़का उनके घर में घुस गया। इससे पहले वह कुछ समझ सकती आरोपित ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। उसने विरोध जताया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की।
शोर सूनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता की मेडिकल जांच करवाए जाने के बाद आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, दुष्कर्म करने, चार पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।