Yamunanagar : ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 3 लोगों ने दंपती से हड़पे 10 लाख

ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने दंपती से 10 लाख रुपए लेकर हड़प लिए। पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।;

Update: 2023-05-02 12:01 GMT

yamunanagar : ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने दंपती से 10 लाख रुपए लेकर हड़प लिए। आरोपियों ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही उनके रुपए वापस किए। पुलिस ने मामले में दंपती समेत तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी (Fraud) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

करनाल (Karnal) के गांव खूखनी निवासी बलिंद्र सिंह ने बताया कि उसने जुलाई 2022 में अपना व अपनी पत्नी सुनीता का वर्क वीजा लगवाने के लिए छोटी लाइन पाहवा डीजे वाली गली निवासी हरीश अरोड़ा, उसकी पत्नी मंजीत अरोड़ा व राजीव अरोड़ा से बातचीत की थी। इस दौरान 28 जुलाई को आरोपियों ने 25 लाख रुपए में उसका व उसकी पत्नी का ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का इकरारनामा तय किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके दस्तावेज, फोटो व दस लाख रुपए एडवांस लिए। बाकी के रुपए बाद में लेने की बात कही। सितंबर माह में आरोपियों ने उन्हें कहा कि उनका वीजा लगने वाला है, बाकी की रकम तैयार रखना। लेकिन काफी दिन बीतने पर भी उनका वीजा नहीं लगा।

जब उन्होंने इस संबंध में बात की तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपियों पर शक होने पर उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उनके रुपए नहीं दिए। उल्टा रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी हरीश अरोड़ा, उसकी पत्नी मंजीत अरोड़ा व राजीव अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : जानू हत्याकांड का आरोपी अनमोल राणा Special Investigation टीम के हत्थे चढ़ा 

Tags:    

Similar News