Yamunanagar : पुर्तगाल भेजने की बजाय युवक को भेजा बैलारूस, हड़पे 16 लाख

  • युवक को बैलारूस पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
;

Update: 2023-12-03 11:32 GMT

Yamunanagar : गांव महलावाली निवासी सतबीर सिंह को पुर्तगाल भेजने के नाम पर चार लोगों ने उसके परिवार से 16 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों ने सतबीर को पुर्तगाल भेजने के बजाय बैलारूस भेज दिया। जहां पर बैलारूस पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव महलावाली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव नगला निासी सुनील व उसके पिता राजबीर की गुलाब नगर जगाधरी में जूस की दुकान है। वह अक्सर उनकी दुकान पर रूककर जूस पी लेता था। एक दिन सुनील उसे कहना लगा कि अगर उसका कोई जानकार विदेश जाना चाहता है तो उसका एक दोस्त लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इस दौरान उसने अपने भाई सतबीर के बारे आरोपी से बात की। इस दौरान आरोपी ने उसे व उसके भाई को कुलदीप व अमर विहार कॉलोनी निवासी चंदन से मिलवाया। आरोपियों ने उनसे कहा कि वह उसके भाई को पुर्तगाल भेज देगें। जिसके लिए 16 लाख रुपये का खर्च आएगा। आरोपियों ने उसके भाई को एक माह में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से उसके भाई के दस्तावेज ले लिए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे करीब आठ लाख रुपये लेकर उसके भाई को दुबई भेज दिया। आरोपियों ने कहा कि वह दुबई से सतबीर को पुर्तगाल भेजेंगे। इसके बाद आरोपी उससे और पैसों की मांग करने लगे। इसके बाद उसने आरोपियों से आठ लाख रुपये और दे दिए। आरोपियों ने इसके बाद उसके भाई को दुबई से पुर्तगाल भेजने की बजाए बैलारूस भेज दिया। जहां पर बैलारूस पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। आज भी उसका भाई वहां पर जेल में बंद है। जब उसे इस बात का पता चला तो उसने आरोपियों से बात की मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने अधीक्षक ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देर शाम चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Assembly Election Result : सीएम मनोहर लाल खट्टर बोले- जनता ने लगाई भाजपा की नीतियों पर मोहर, घोषणाओं पर किया भरोसा

Tags:    

Similar News