Yamunanagar : युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगे लाखों

  • पैसे वापस मांगने पर दी झूठे केस में फसाने की धमकी
  • पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ किया केस दर्ज
;

Update: 2023-09-01 11:36 GMT

Yamunanagar : थाना छप्पर क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना निवासी सुखविंद्र सिंह को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पिता-पुत्र ने चार लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। आरोप पंजाब के अमृतसर निवासी विक्रमजीत सिंह व उसके पिता लखविंद्र सिंह पर लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार ऊंचा चांदना निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि अमृतसर निवासी विक्रमजीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। वह भी विदेश जाने का इच्छुक था। इसलिए आरोपी से इस बारे में बात की। आरोपी ने उसे न्यूजीलैंड भेजने की बात कही और इसके लिए पांच लाख रुपए मांगे। आरोपी की बातों में आकर उसने तीन नवंबर 2022 को 50 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए और दस्तावेज दे दिए। इसके बाद आरोपी ने दो लाख रुपए नकद लिए। तीन माह बाद मेडिकल के लिए सवा लाख रुपए मांगे। यह पैसा आनलाइन उसके खाते में डलवाया।

आरोपी जल्द ही वीजा लगने की बात कहने लगे। आरोपी ने उससे डेढ़ लाख रुपए ओर ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने उसका वीजा नहीं लगवाया। परेशान होकर जब उसने आरोपी विक्रमजीत से पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसके पापा लखविंद्र सिंह पुलिस में है और वह उसे झूठे केस में फंसा देगा। आरोपी ने उसके पैसे देने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Haryana : सेवानिवृत आइएएस राजेश खुल्लर बने सीएम के मुख्य प्रधान सचिव

Tags:    

Similar News