Yamunanagar : कोरेशिया भेजने के नाम पर युवक से हड़पे लाखों रुपए

  • पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की मिली धमकी
  • पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
;

Update: 2023-10-03 11:54 GMT

Yamunanagar : गांव बूटगढ़ निवासी गगनदीप शर्मा को कोरेशिया भेजने के नाम पर चार लोगों ने सात लाख 80 हजार रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

गांव बूटगढ़ निवासी गगनदीप शर्मा ने बताया कि वह 2022 में पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात मीनू शर्मा, उसके पति रविंद्र शर्मा, संजय व आशु शर्मा के साथ हुई। आरोपियाें ने उसे बताया कि वह लोगाें को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे भी विदेश भेज देंगे और उसे वहां पर अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी। वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उसे कोरेशिया भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे कोरेशिया भेजने के नाम पर 25 मई 2022 को सात लाख 80 हजार रुपए ले लिए। मगर इसके बाद आरोपियाें ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें - व्यापारी से मांगी रंगदारी : नीरज बवाना गैंग के नाम से मांगी 5 लाख की रंगदारी

Tags:    

Similar News