Yamunanagar : बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल कर दुकानदार से मांगी 10 लाख की रंगदारी
- पैसे न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज
;
Yamunanagar : शहर के ईस्ट भाटिया नगर निवासी संजीव से बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल करके 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार ईस्ट भाटिया नगर निवासी संजीव ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही दुकान है। वह 22 अगस्त को सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसके व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने फोन किया और उससे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने इस बारे में किसी को नहीं बताने के बारे में भी कहा। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : तेज बारिश ने बाढ़ प्रभावित इलाको के लोगों की बढ़ाई चिंता