Yamunanagar : जमीन बेचने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 2 करोड़ 70 लाख

  • आरोपियों ने पीड़ित से रकम लेकर जमीन का बयाना किसी अन्य के नाम दिया करवा
  • पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
;

Update: 2023-09-20 11:25 GMT

Yamunanagar : सरस्वती मार्किट बिलासपुर निवासी गगन सिंगला से जमीन बेचने के नाम पर महिला समेत तीन लोगों ने दो करोड़ 70 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में आरोपियों ने उक्त जमीन का बयाना किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। 

पीड़ित गगन सिंगला ने बताया कि 2021 में वह जमीन खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी संजीव कुमार, राजीव कुमार व उनकी मां सीमा रानी के साथ हुई। आरोपियों ने बताया कि उनकी पांच कनाल 17 मरले जमीन है। वह उसे बेचना चाहते है। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने आरोपियों के साथ चार जून 2021 को 8751 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से जमीन का सौदा तय कर लिया। इकरारनामा की शर्तों  के मुताबिक रजिस्ट्री की तारीख तीन जून 2023 तय की गई थी। उसने इकरारनामा के समय बयाने के रूप में 75 लाख रुपए  आरोपियों को दे दिए। आरोपियों ने उसे बताया कि राजीव कुमार की जो एक कनाल 18.3 मरले जगह है, उस पर अदालत से स्टे लगी हुई है।

राजीव कुमार रजिस्ट्री से पहले उपरोक्त स्टे को खारिज करवा देगा। इसके बाद उसने 20 जनवरी 2022 को आरोपियों को 50 लाख रुपए दिए। इस तरीके से आरोपियों ने उससे दो करोड़ 70 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री की तारिख बढ़ाकर 30 अगस्त 2023 कर दी। इसके बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने जमीन का बयाना किसी अन्य व्यक्ति के नाम करवाया हुआ है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - विपक्षी नेताओं पर विज का तंज : कांग्रेस ने देश पर 49 वर्ष तक राज किया, अपने राज में नारी शक्ति विधेयक पूरा क्यों नहीं किया

Tags:    

Similar News