सोनीपत में दूसरे दिन भी टॉवर पर रहा युवक : शनिवार सुबह से बिना भोजन-पानी ऊपर बैठा, दे रहा कूदने की धमकी
गांव जाली निवासी जयप्रकाश शनिवार दोपहर को 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह गोहाना बाइपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बराबर में टावर पर चढ़ा हुआ है। युवक ने आरोप लगाया कि उसके गांव जाजी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।;
हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
सोनीपत-गोहाना सड़क मार्ग पर स्थित टावर पर चढ़ा ग्रामीण दूसरे दिन भी टॉवर से नीचे नहीं उतरा। शनिवार दोपहर 11 बजे से बिना भोजन पानी के टावर पर चढ़ा है। मांगों के माने जाने तक उसने टावर से नहीं उतरने की धमकी दी है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी उसको सुरक्षित उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
गांव जाली निवासी जयप्रकाश शनिवार दोपहर को 11 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वह गोहाना बाइपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बराबर में टावर पर चढ़ा हुआ है। युवक ने आरोप लगाया कि उसके गांव जाजी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके बावजूद कोई अधिकारी परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। इससे नाराज जयभगवान गोहाना बाइपास पर पेट्रोल पंप के बराबर में एक मोबाइल टावर पर चढ़े हुए है। वह शोर मचाकर टावर से कूदने की धमकी दे रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसको नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। शनिवार देर रात तक अधिकारी उससे नीचे उतरने की गुहार लगा रहे थे। उसकी मां और भाई को भी जाजी गांव से बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं उतरा। अब रविवार सुबह से फिर से जयभगवान को टावर से उतारने के प्रयास किये जा रहे हैं। वह रातभर टावर पर ही रहा। बारिश होने के बावजूद टावर पर ही बैठा रहा।
नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा
टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उसके मां, भाई, बहन और गांव के लोगों ने भी अपील की, लेकिन वह नहीं माना। उसको खाना-पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वह तीन दिन बाद नीचे उतरने पर विचार करने की बात कह रहा है। - कुलदीप सिंह, प्रभारी कोर्ट चौकी।