हिमाचल में कोरोना से 10 दिनों में 63 की मौत, रोजाना पांच हजार सैंपल जांचने के निर्देश, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

हिमाचल सरकार की सख्ती के बाद अब प्रदेश में सैंपल की संख्या बढऩा शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों में सैंपल पांच हजार से ज्यादा लिए जा रहे हैं। अब सरकार ने रोजाना पांच हजार सैंपल जांचने के निर्देश दिए हैं।;

Update: 2020-11-05 12:35 GMT

हिमाचल सरकार की सख्ती के बाद अब प्रदेश में सैंपल की संख्या बढऩा शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों में सैंपल पांच हजार से ज्यादा लिए जा रहे हैं। अब सरकार ने रोजाना पांच हजार सैंपल जांचने के निर्देश दिए हैं। दस दिनों की बात करें तो 42020 लोगों के सैंपल अभी तक लिए जा चुके हैं। इनमें से 2995 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 10 दिनों में राज्य में कोविड से 63 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मौतें चार नवंबर को हुई है। इस दिन 11 लोगों के दम तोड़ा है।

आंकड़ों की बात करें तो 26 अक्तूबर को 2758 सैंपल जांचे गए थे। आरटीपीसीआर से 756, रेट से 1957, ट्रूनेट से 45 सैंपल जांचे गए थे। इनमें से 216 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसी दिन दो लोगों ने कोविड से दम तोड़ा था। 27 को राज्य में 4669 सैंपल जांच को लिए गए थे। सबसे ज्यादा आरटीपीसीआर से 2589 सैंपल जांचे गए। 231 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, पांच की मौत हो गई थी। 28 को 4641 सैंपल लिए गए।

आरटीपीसीआर से सबसे ज्यादा 2640 सैंपल जांचे गए। 332 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो लोगों की जान गई थी। 29 अक्तूबर को 4496 सैंपल जांच को लिए गए। सबसे ज्यादा आरटीपीसीआर से 2455 सैंपल लिए गए। 327 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि छह लोगों की जान गई थी। 30 को राज्य में 4384 सैंपल जांच को लिए गए। आरटीपीसीआर से 2315, 322 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। छह लोगों की मौत कोविड से हो गई थी।

31 को राज्य में 4259 कोविड के सैंपल जांचे गए थे। सबसे ज्यादा आरटीपीसीआर से 3188 कोविड संैपल लिए गए। 261 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि पांच की मौत हुई थी। पहली नवंबर को प्रदेश में कोविड के 2423 सैंपल लिए गए। इस दिन भी 205 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आठ लोगों ने कोविड से उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो नवंबर को राज्य में फिर कोविड सैंपल की रफ्तार बढ़ी इस दिन 3354 सैंपल जांचे गए।

इस दिन रेट से सबसे ज्यादा सैंपल जांच गए। 2413 सैंपल लिए गए। 334 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दस लोगों ने इस दिन दम तोड़ दिया था। तीन नवंबर को भी 5397 लोगों की कोविड की जांच की गई। 334 लोगों की रिपोर्ट इस दिन पॉजिटिव आई। आठ की कोविड से मौत हो गई।

चार नवंबर को राज्य में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 5639 कोविड के सैंपल जांच के लिए गए थे। सबसे ज्यादा आरटीपीसीआर से 3639 सैंपल जांचे गए। इस दिन रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 433 कोविड के पॉजिटिव केस सामने आए थे। सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मौत 11 भी इसी दिन हुई है। राज्य में इन दस दिनों में कोविड संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो गई है। दस दिनों में 2995 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Tags:    

Similar News