By-Election: नामांकन वापस लेने का आज अंतिम दिन, चेतन बरागटा के अचानक गायब होने से भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, जानें पूरा मामला

By-Election: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 30 अक्तूबर को उपचुनाव (By-Election) के लिए वोटिंग होनी है। प्रदेश में आज नामांकन वापस लेने क अंतिम दिन है। ऐसे समय में जुब्बल कोटखाई से बीजेपी (BJP) के बागी हुए चेतन बरागटा नामांकन वापसी के अंतिम दिन आज अचानक गायब हो गए हैं।;

Update: 2021-10-13 08:43 GMT

By-Election: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 30 अक्तूबर को उपचुनाव (By-Election) के लिए वोटिंग होनी है। प्रदेश में आज नामांकन वापस लेने क अंतिम दिन है। ऐसे समय में जुब्बल कोटखाई से बीजेपी (BJP) के बागी हुए चेतन बरागटा नामांकन वापसी के अंतिम दिन आज अचानक गायब हो गए हैं। भाजपा (BJP) के बड़े पदाधिकारी बरागटा की खोज में जुट गए हैं। बता दें कि, कल शाम से ही उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) और अन्य भाजपा नेताओं का कहना है कि चेतन बरागटा अपना नामांकन (Enrollment) वापस ले लेंगे और पार्टी में कोई बगाबत नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरागटा कहां हैं इसका पता नहीं लग रहा। सूत्रों का कहना है कि कहीं नाम वापसी के लिए दबाव न डाला जाए इसके लिए कुछ समर्थकों के साथ बरागटा भाजपा नेताओं (bragta bjp leaders) की पहुंच से बाहर चले गए हैं। इस प्रकरण के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। अगर चेतन बरागटा (Chetan Bragta) नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को ही होगा।

जानकारों का कहना है कि चेतन बरागटा का पता लगाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को फील्ड में उतार दिया है। सुबह नौ बजे वीडियो संदेश पोस्ट किया गया है। करीब सुबह 9 बजे चेतन बरागटा ने 40 सेकेंड का वीडियो संदेश पोस्ट किया है। वीडियो संदेश में चेतन बरागटा ने दुर्गा अष्टमी पर जनता से आशीर्वाद मांगा है और सभी को शुभकामनाएं भी दी हैं। इससे साफ है की वो अपना नामांकन वापिस नहीं लेंगे। जानकारों की मानें तो भाजपा ने उनपर दबाब बनाया था जिसको उन्होंने नहीं माना, अगर वो अपना नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो भाजपा की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

Tags:    

Similar News