उपचुनाव: अनुराग ठाकुर सहित ये 20 स्टार प्रचारक भाजपा की ओर से गरजेंगे
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इसी अक्टूबर महीने में उपचुनाव (by-election) होने हैं। मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट के हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की।;
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इसी अकटूबर महीने में उपचुनाव (by-election) होने हैं। मंडी लोकसभा सीट के अलावा जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा सीट के हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की। इनमें न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) न केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और न ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) का नाम शामिल हैं। पार्टी प्रदेश स्तरीय नेताओं के बलबूते ही चुनावी रण लड़ेगी।
हालांकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी प्रदेश प्रभारी प्रचार में शामिल होंगे।नड्डा हिमाचल प्रदेश से होने के बावजूद स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। पार्टी हाईकमान ने जो सूची जारी की है, उससे जयराम कैबिनेट के मंत्री सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा और राजेंद्र गर्ग भी बाहर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।
इसके अलावा जयराम कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, अन्य नेता त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल भी प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। प्रदेश भाजपा नेता उपचुनाव के लिए मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी जैसे बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी में थे।