उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद से लापता हैं हिमाचल के 10 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर टूटने के बाद जल प्रलय में बह जाने से हिमाचल प्रदेश के 10 लोग गायब हैं। शिमला जिले के आठ लोग गायब हैं जबकि सिरमौर और कांगड़ा जिल से एक-एक लोग लापता है।;
उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर टूटने के बाद जल प्रलय में बह जाने से हिमाचल प्रदेश के 10 लोग गायब हैं। शिमला जिले के आठ लोग गायब हैं जबकि सिरमौर और कांगड़ा जिल से एक-एक लोग लापता है। आपको बता दें कि सिरमौर जिले से एनटीपीसी कंपनी के डीजीएम जीत सिंह ठाकुर भी लापता हैं बताया जा रहा है कि उनके साथ, उनके 37 साथियों की तलाश के लिए रेस्क्यू चल रहा है। एनटीपीसी सुरंग का मुंह अभी भी पूरी तरह से बंद है।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
चमौली में हुई जल प्रलय पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक 7-8 हिमाचलवासियों के फंसे होने की सूचना मिली है। पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। हिमाचल सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। लापता लोगों की तलाश के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेशियर टूटने के बाद आई तबाही में हिमाचल प्रदेश के कुल 10 युवक लापता हैं। इनमें शिमला (Shimla) जिले के रामपुर की किन्नू पंचायत के पांच, शिंगला के दो और कांगड़ा जिला के पालमपुर (Palampur) का एक युवक शामिल है। इनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिमला जिले के रामपुर के किन्नू के रुनपू गांव के कैलाश चंद, आशीष, बागवट के दीवान चंद, देवेंद्र और अमित के अलावा, शिंगला के पवन कुमार और राकेश कुमार लापता हैं। वहीं कांगड़ा जिले के पालमपुर के राकेश कपूर भी लापता हैं। वह प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। हिमाचल से लापता होने वालों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।