सीएम जयराम ठाकुर बोले- प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस की देन
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में जनसभा (public meeting) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर (BJP candidate Khushal Thakur) के लिए वोट मांगे।;
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में जनसभा (public meeting) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर (BJP candidate Khushal Thakur) के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कांग्रेस पर हमलावर दिखे और कहा कि प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति कांग्रेस की देन है। क्षेत्रवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सत्ता बदलते ही लोगों की टोपियों के रंग बदल जाया करते थे। सांस्कृतिक पहचान के नाम पर होने वाली इस राजनीति को भी हमने खत्म कर दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके कुछ नेता बेवजह कुछ मुद्दे उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हमने पूरी निष्ठा से प्रदेश हित में काम किया है। कोरोना जैसे संकट काल में भी हमने काम रुकने नहीं दिया।
आज उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। कोरोना काल में हमने जिंदगी और काम में संतुलन बनाया और लोगों को बचाने के साथ-साथ विकास के काम भी किए। इस दौरान उन्होंने बंजार में हुए विकास कार्य गिनाए और यहां से विधायक सुरेंद्र शौरी की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि चार साल के कोई चार काम गिनाओ। मैं उनको कहना चाह रहा हूं कि आज हर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ के काम चले हुए हैं। कोरोना काल में जब लोगों के बीच नहीं जा सकते थे, तब भी हमने वर्चुअल माध्यम से साढ़े चार हजार करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। हमारी सरकार ने लारजी को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए काम किया। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवाद करता है। क्षेत्रवाद तो उस समय होता था, जब सरकार बदलते ही हिमाचल में टोपियों का रंग बदल जाता था। हमने टोपी की राजनीति को ही खत्म कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2014 में पंडित रामस्वरूप शर्मा को टिकट मिला तो कांग्रेस सोच रही थी कि प्रतिभा सिंह की जीत तय है, लेकिन उस समय प्रतिभा सिंह की हार हुई, जबकि प्रदेश में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री ने बंजार में लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि पिछली बार इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त मिली थी।