हिमाचल में बढ़ी सियासी सरगर्मियों के बीच अलका लांबा पहुंची शिमला, बोलीं- सिद्धू लौट जाएं कपिल शर्मा शो में वापस
हिमाचल में उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा शिमला पहुंची हैं। जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को भी नसीहत दे डाली।;
पंजाब (Punjab) में एक बार फिर छिड़े राजनीति घमासान व नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर पार्टी में चारों ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा (Alka Lamba) ने भी बयान दिया है। मीडिया कर्मियों से बात करते वक्त अलका लांबा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का सियासी काल पूर्ण हो चुका है। उनको कपिल शर्मा शो में लौट जाना चाहिए। सियासत उनके बस की बात नहीं है। ये विषय बुहत गंभीर है। यहां वह विषय नहीं पकड़ पा रहे हैं व मुंबई में कपिल शर्मा उन्हें मिस कर रहे हैं। इसलिए वो वापस चले जाएं। कांग्रेस ने उनपर विश्वास किया था। वहीं लांबा ने कहा ये उनके निजी विचार हैं। अलका लांबा इस मामले पर इससे आगे कुछ नहीं बालीं व कहा ये पार्टी का आंतरिक विषय है। अलका लांबा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के संबंध में भी कोई बात नहीं कही।
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गर्मियां बढ़ गई हैं। इस सबके बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका भी लांबा शिमला (Shimla) पहुंची। शिमला में अलका लांबा ने ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अलका ने हिमाचल में फेले नशे पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। अलका ने कहा कि हिमाचल में नशे की खेप पहुंच जाना सीएम की असफलता है। यहां गुजरात सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार फल फूल रहा है।
गुजरात में हेरोइन बरामद मामले पर अलका ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के सीटिंग जज की अध्यक्षता में मामले की जांच हो। मामले में कोई अरेस्ट नहीं हुआ। भाजपा सरकार चुप्प है। केंद्र, गुजरात सरकार समेत हिमाचल सरकार चुप्पी साधे हुए है। अपराधियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। युवा को रोजगार की जरूरत है। लेकिन युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। अलका लांबा ने जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा।