Himachal: ब्यास नदी में गिरी हरियाणा नंबर की कार, सभी सवार लापता, फिलहाल मौके पर खोजबीन जारी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक कार बेकाबू होकर ब्यास नदी में जा गिरी है। रात में इस दुर्घटना के बारे में किसी को भी पता नहीं पाया। जब सुबह में स्थानीय लोगों ने एक कार नदी में देखी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।;
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी (Mandi) जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंडी शहर से कुछ दूरी पर चार मील नामक जगह पर एक कार ब्यास नदी (car fell into Beas River) में गिरी हुई नजर आई है। रविवार की सुबह में इस हादसे की जानकारी पुलिस (Police) को दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उक्त कार की तलाशी ली गई तो उसमें से सिर्फ कुछ पेपर्स मिले। वैसे उक्त कार में कोई शख्स पुलिस को नहीं मिला।
उक्त कार हरियाणा के रहने वाले शख्स की बताई जा रही है। कार का नंबर (Haryana number car) एचआर 42 जी 7007 है। पुलिस ने कार के मालिक से संपर्क साधा तो ज्ञात हुआ कि उक्त कार को कोई उनका जानकार लेकर गया था। इसके बाद यह तो अनुमान लगाया जा सकता है कि उक्त कार में कम से कम एक व्यक्ति था। पर उस शख्स के साथ अन्य लोग थे या नहीं, इस अभी साफ नहीं हो सका है।
दुर्घटना की वजह को पता करने के चल रहे प्रयास
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर रितिका जिंदल स्वयं घटनास्थल पर पहुंची। जहां रितिका ने बताया कि पानी में खोजबीन करने के लिए मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही ज्ञात होगा कि पानी में कोई व्यक्ति गिरा तो नहीं है। वहीं एसडीएम सदर ने बताया कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर दुर्घटना के पीछे की वजहों को पता करने का प्रयास कर रहा है।