Himachal Assembly Election Result: हिमाचल में केजरीवाल फेल, 1 पर्सेंट मिला वोट

आम आदमी पार्टी हिमाचल में अपना खाता तक नहीं खोल पाई। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक प्रतिशत ही वोट मिले हैं।;

Update: 2022-12-08 08:45 GMT

Himachal Assembly Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव में सभी 68 सीटों पर रुझान सामने आ गए है। इसमें आम आदमी पार्टी (AAP) अपना खाता तक नहीं खोल पाई। चुनाव में हिमाचल के पहाड़ों पर चढ़ाई करने की कोशिश में मैदान में उतरी आप पार्टी औंधे मुंह के बल गिरी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी शून्य पर रही है। 

चुनाव आयोग (Election Commission) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक प्रतिशत ही वोट मिले हैं। जहां दिल्ली नगर निगम चुनावों में जादू दिखाने वाली आप हिमाचल प्रदेश में बुरी तरह से चित्त होती दिखाई दे रही है।  



बता दें कि रुझानों के अनुसार, कांग्रेस 39 और भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी पर लोगों ने बिल्कुल भी विश्वास नहीं दिखाया है।

गौरतलब हो कि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 412 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें 388 पुरुष और 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि, इस बार हिमाचल के लोगों ने विधानसभा चुनाव में 76.6 प्रतिशत मतदान करके इतिहास रचा है। इससे पहले 2012 में 72.69 और 2017 में 75.57 फीसदी मतदान किया गया था।

Tags:    

Similar News