Himachal Bird Flu: पौंग डैम में मछली पकड़ने पर रोक, मछुआरों के कारोबार पर पड़ा अकाल

Himachal Bird Flu: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद अब झील में मछुआरों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। पौंग झील में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगने से मछुआरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।;

Update: 2021-01-16 10:18 GMT

Himachal Bird Flu: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत के बाद अब झील में मछुआरों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। पौंग झील में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगने से मछुआरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मछुआरों को दिहाड़ी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मछुआरों का कहना है कि पौंग झील में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगने से उनके जाल पानी में ही रह गए हैं। मछुआरों के जाल पानी में रह जाने के कारण उनके घारों में खाने पीने की चीजों के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मछुआरों का कहना है कि उनका काम बंद होने से उनके घर का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि करीबन 2200 मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य करके अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन अब उनको घर का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। मछुआरों ने प्रदेश सरकार व मत्स्य विभाग से मांग उठाई है कि मछुआरों को राहत राशि प्रदान की जाए ताकि परिवार का पालन-पोषण कर सकें। तब से झील में जाने पर रोक लगी ही मछली के कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया है। रोक कब हटेगी इसके बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है जिसस कारोबारी परेशान हैं।

Tags:    

Similar News