Himachal Corona Update: प्रदेश में आज आए 4,999 नए मामले, 64 लोगों की गई जान

Himachal Corona Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज कोरोना (Corona) के 4,999 मामले आए हैं। वहीं, 3,098 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज रिकॉर्ड 64 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 40 हजार 781 पहुंच गया है।;

Update: 2021-05-12 14:09 GMT

Himachal Corona Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज कोरोना (Corona) के 4,999 मामले आए हैं। वहीं, 3,098 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज रिकॉर्ड 64 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 40 हजार 781 पहुंच गया है। अभी 36,243 एक्टिव केस (Active Case) हैं। वहीं अब तक 1 लाख 02 हजार 499 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,989 है।

64 लोगों की गई कोरोना से जान

प्रदेश में आज 64 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में 21, सोलन (Solan) में 12, मंडी में 10, शिमला में सात, सिरमौर व ऊना में चार-चार, चंबा में तीन, हमीरपुर में दो व कुल्लू में एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में घुग्गर पालमपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, करयाना देहरा के 35 वर्षीय व्यक्ति, बरोटी तहसील बराणा के 28 वर्षीय युवक, भटोली फकोरियां की 50 वर्षीय महिला, धमेटा फतेहपुर की 61 वर्षीय महिला, लाहडू ज्वाली के 62 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर हमीरपुर की 61 साल की महिला, कोठी गरली परागपुर की 60 वर्षीय महिला, रामशहर नगरोटा बगवां की 58 वर्षीय महिला, नौरा धीरा की 75 वर्षीय महिला, जजावर ज्वालामुखी के 32 वर्षीय व्यक्ति, मस्सल के 61 वर्षीय व्यक्ति, दौलतपुर के 87 वर्षीय व्यक्ति, गदियारा नगरोटा बगवां के 69 वर्षीय व्यक्ति, चोबिन चैंक के 57 वर्षीय व्यक्ति, हरसर ज्वाली की 58 वर्षीय महिला, शिवनगर घरोह के 52 वर्षीय व्यक्ति, कोटलू थुरल की 60 वर्षी महिला, ठानपुरी नगरोटा बगवां के 65 वर्षीय व्यक्ति, सुमाना के 36 वर्षीय व्यक्ति व बडरोल देहरा के 44 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।

कांगड़ा जिले में आए सबसे ज्यादा मामले

कांगड़ा (Kangra) में 1526, मंडी में 881, शिमला में 583, हमीरपुर में 443, बिलासपुर में 335, ऊना में 313, सोलन में 274, चंबा में 266, सिरमौर में 213, कुल्लू में 117, लाहुल स्पीति में 29 व किन्नौर में 19 मामले आए हैं।

इतने लोगों ने जीती कोरोना से जंग

कांगड़ा के 815, मंडी (Mandi) के 424, सोलन के 371, सिरमौर के 357, हमीरपुर व शिमला के 232-232, चंबा के 216, बिलासपुर के 202, ऊना के 155, कुल्लू के 67, किन्नौर के 15 व लाहुल स्पीति के 12 ठीक हुए हैं।

आज लिए गए 14,722 सैंपल

आज 14,722 सैंपल में से 7,990 नेगेटिव, 3,019 पॉजिटिव हिमाचल में आज कोरोना के 14,722 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7,990 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 3,019 पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 3,713 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी पॉजिटिव सैंपल पेंडिंग सैंपल से हैं।

3,942 पेंडिंग रिपोर्ट आना बाकी

हिमाचल में 3,942 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट भी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 16 लाख 62 हजार 432 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 15 लाख 14 हजार 018 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 1 लाख 40 हजार 759 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 7,655 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

Tags:    

Similar News