होली मनाने घर आए फौजी की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले (Una District) के गांव नंगड़ा में आज सुबह एक फौजी दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फौजी विपिन कुमार आईटीबीपी (ITBP) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि विपिन होली का त्योहार मनाने के लिए होली वाले वाले दिन (29 मार्च) ही रात को घर छुट्टी आए थे।;
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले (Una District) के गांव नंगड़ा में आज सुबह एक फौजी की दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फौजी विपिन कुमार आईटीबीपी (ITBP) में तैनात थे। बताया जा रहा है कि विपिन होली का त्योहार मनाने के लिए होली वाले दिन (29 मार्च) की रात को घर छुट्टी पर आए थे। इसी दौरान विपिन फौजी की जमीनी विवाद को लेकर किसी से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दबंग आरोपी जसवंत सिंह ने फौजी पर गोली चला दी। जिसे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान विपिन कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया गया है। सुबह के समय गांव में गोली चलने की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे खेतों में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर गोली चला दी। गोली लगने से विपिन कुमार की मौत हो गई। मृतक अपने पत्नी, दो बच्चे तथा बुजुर्ग माता को छोड़ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विनोद धीमान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में आसपास के लोगों को घटनाक्रम के बारे जाना। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह निवासी गांव नंगड़ा जिला ऊना को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।