Himachal Corona: हिमाचल के पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ी, कल हुई थी पत्नी की कोरोना से मौत
कोरोनावायरस से संक्रमित हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की तबीयत बिगड़ी है। आपको बता दें कि सुबह शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कल निधन हो गया था। वे कोरोना से संक्रमित थी। पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व उनके बेटे विक्रम शर्मा को फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है।;
कोरोना वायरस से संक्रमित हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार की तबीयत बिगड़ी है। आपको बता दें कि सुबह शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कल निधन हो गया था। वे कोरोना से संक्रमित थी। पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व उनके बेटे विक्रम शर्मा को फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है। दोनों ही कोविड-19 के मरीज हैं। बताया जा रहा है उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाकर आगामी उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है।
शांता कुमार के बेटे विक्रम शर्मा भी उनके साथ ही चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इसके अलावा वीएमआरटी अस्पताल पालमपुर से उनकी देखरेख के लिए डाक्टर भी साथ में रवाना हुए हैं। उधर, सीएमओ कांगड़ा डाक्टर गुरदर्शन शर्मा का कहना है शांता कुमार आगामी उपचार फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में करवाएंगे। उन्होंने कहा शांता कुमार की तबीयत ठीक है व वह स्वेच्छा चंडीगढ़ शिफ्ट हुए हैं। उन्हें सुबह हल्का बुखार महसूस हो रहा था।
वहीं, पालमपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ का कहना है शांता कुमार को सुबह बुखार व जुकाम था। चिकित्सकों की टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। सफर में उन्हें कोई तकलीफ न हो, इसके लिए उन्हें ऑक्सीजन लगा दी गई है। बता दें कि शांता कुमार बीते दिनों परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले शांता कुमार में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं थे, लेकिन आज सुबह से उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। इस पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।