हिमाचल पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन से पकड़ी 30 करोड़ की हेरोइन

हिमाचल प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एक दूसरे के सहयोग से 30 करोड़ की हेरोइन पकड़ी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलों हेरोइन पकड़ी है। वहीं पुलिस से जिसके पास से हैरोइन पकड़ी है वो युवक नाइजीरियन है।;

Update: 2021-02-04 11:34 GMT

हिमाचल प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने एक दूसरे के सहयोग से 30 करोड़ की हेरोइन पकड़ी है। कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलों हेरोइन पकड़ी है। वहीं पुलिस से जिसके पास से हैरोइन पकड़ी है वो युवक नाइजीरियन है। आपको बता दें कि 30 जनवरी को पारला भुंतर में दो आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। उसी मामले की छानबीन के लिए टीम दिल्‍ली गई थी। यहा पर पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया था। छानबीन के बाद फिर पुलिस ने दिल्ली में रेड डाली और अब यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुल्लू पुलिस टीम ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हिमाचल पुलिस की टीम ने एक विदेशी को भी गिरफ्तार किया है। हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू ने खबर की पुष्टि की है और कुल्लू पुलिस की पीठ थपथपाई है। हालांकि पूरे मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस काफी दिनों से इस कारोबार पर रोक लगाने के अभियान चला रखा है।

वहीं आपको बता दें कि कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से 6.297 किलो ग्राम चिट्टा बरामद किया है। रेड के दौरान पुलिस ने आईवरी कोस्टा का नागरिक भी गिरफ्तार किया है। अभियान में दिल्‍ली पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा है। हेरोइन की खेप अफ‍गानिस्‍तान रूट से भारत में लाई गई थी। आपको बता दें कि हिमाचल पुलिस काफी दिनों से इन तस्करों की तलाश कर रही थी। काफी दिनों के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है।

Tags:    

Similar News