हिमाचल: एसएसबी में तैनात कांगड़ा के एएसआई को साथी ने मारी गोली, बाद में आरोपी ने खुद को मारी गोली
सीमा सशस्त्र बल में कार्यरत एएसआई को साथी ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ाकर सुसाइड कर लिया। घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की है और मारा गया एएसआई कांगड़ा जिले का रहने वाला है।;
सीमा सशस्त्र बल में कार्यरत एएसआई को साथी ने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ाकर सुसाइड कर लिया। घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम की है और मारा गया एएसआई कांगड़ा जिले का रहने वाला है। फिलहाल, परिजनों को मामले की सूचना दी गई है और इलाके में गम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर के जवान की श्रीनगर में मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सोमवार रात सीमा सशस्त्र बल के दो जवानों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इस दौरान चली गोली में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है एसएसबी प्रशासन ने भी इस मामले की जांच बैठा दी है। संदीप कुमार के पिता पुलिस से रिटायर हैं। संदीप के एक दस साल का तो दूसरा चार साल का बेटा है। बुधवार रात तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है।
घटना सोमवार रात करीब दस बजे हुई। कुलगाम कोर्ट परिसर में एसएसबी की 49वीं वाहिनी की कंपनी में कांस्टेबल हेमंत कुमार की जिला कांगड़ा के पालमपुर हलके के गांव हंगलोह निवासी एएसआइ संदीप कुमार की ड्यूटी के दौरान बहस हो गई। दोनों में ड्यूटी को लेकर कोई विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इससे पहले कि वहां मौजूद अन्य जवान कुछ करते, कांस्टेबल हेमंत कुमार ने गुस्से में सरकारी इनसास राइफल से एएसआई को गोली मार दी। बाद में हेमंत कुमार ने भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कांगड़ा जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की है।