Mausam ki Jankari: पहाड़ों पर 22 नवंबर से फिर होगी भारी बारिश व बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mausam ki Jankari: हिमाचल में मौसम विभाग की मानें तो 22 नवंबर से फिर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।;

Update: 2020-11-20 07:19 GMT

Mausam ki Jankari: हिमाचल में मौसम विभाग की मानें तो 22 नवंबर से फिर बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। पहाड़ों पर भी 21 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा, मगर राज्य में 22 से 25 नवंबर तक लगातार मौसम खराब रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी होगी।

प्रदेश में रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। केलांग व कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा भुंतर, सुंदरनगर, शिमला, मनाली, सोलन, पालमपुर, कुफरी और डलहौजी में भी लोगों को सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 21 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा, मगर पहाड़ों पर 22 नवंबर से फिर से बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

पहाड़ों में 25 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में 25 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरुवार को दिन के समय मौसम साफ बना रहा, मगर दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की भारी गिरावट आई है। नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री की गिरावट आंकी गई है। इसके अलावा सुंदरनगर, केलांग व कांगड़ा में तीन-तीन, डलहौजी, चंबा में दो, शिमला, भुंतर, कल्पा, सोलन और बिलासपुर में एक डिग्री तक पारा लुढ़का है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है।


Tags:    

Similar News