हिमाचल में सेब का तुड़ान जोरों पर, मंडी में 2500 रुपए में बिका रॉयल वैरायटी का सेब

हिमाचल के ठियोग बाइपास में सेब की रॉयल वैरायटी ने धूम मचा दी है। रविवार को यहां पर 2500 रुपए सबसे ऊंची बोली लगी। पिछले कुछ दिनों से फल मंडियों में आई हल्की गिरावट के बावजूद अनूप मंडी में बागबानों को बहुत बढिय़ा दाम मिल रहे हैं।;

Update: 2020-09-06 13:15 GMT

हिमाचल के ठियोग बाइपास में सेब की रॉयल वैरायटी ने धूम मचा दी है। रविवार को यहां पर 2500 रुपए सबसे ऊंची बोली लगी। पिछले कुछ दिनों से फल मंडियों में आई हल्की गिरावट के बावजूद अनूप मंडी में बागबानों को बहुत बढिय़ा दाम मिल रहे हैं। इसके अलावा पराला में भी सेब की मार्केट कुछ कम हुई है। इन दिनों से उंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान जोरों पर चल रहा है, जबकि निचले क्षेत्रों में तुड़ान करीब-करीब खत्म हो चुका है।

इस बार फसल कम होने के कारण बागबानों को दाम भी बढिय़ा मिले हैं। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप पाल चौहान ने बताया कि फसल के हिसाब से लोगों को दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैदानी इलाकों में अधिक बारिश से रेट में कुछ दिन गिरावट जरूर आई थी, लेकिन अब फिर अच्छे रेट मिलने शुरू हो गए हैं।

Tags:    

Similar News