CoronaVirus: सीएम जयराम ठाकुर के निजी सचिव काेरोना संक्रमित, सचिवालय में मचा हड़कंप

हिमाचल में लगातार काेरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब नया मामला हिमाचल सचिवालय से आया है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।;

Update: 2020-10-06 10:21 GMT

हिमाचल में लगातार काेरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब नया मामला हिमाचल सचिवालय से आया है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। आज उनकी रिपोर्ट आने के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि पीएम मोदी के दौरे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रधान निजी सचिव आरएन बत्ता, मुख्य सचिव व राज्य सरकार के दो से तीन अफसर इनके साथ हेलीकॉप्टर में लौटे थे। जिसके बाद से हिमाचल में हड़कंप मच गया है। 

बता दें कि हिमाचल में अब तक काेरोना वायरस के मामले 16033 हो चुके हैं। जबकि संक्रमण से जंग जीत चुके लोगों की संख्या 12633 हो चुकी है और वायरस से मरने वालोें का आंकड़ा 219 को पार पहुंच चुका है।


Tags:    

Similar News